आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स गुपचुप में कौडिय़ों की कीमत पर बेचने की तैयारी थी। इसके लिए सौदा अंतिम दौर में था कि विवाद हो गया।
बीसीसीआई में लोगोंं की ओर से सवाल उठाने पर कंपनी के मालिकों ने डील को होल्ड पर डाल दिया। अब बीसीसीआई की बैठक में इस पर कानूनी सलाह लेकर ही कोई फैसला किया जाएगा।
2 बार लगातार आईपीएल खिताब जीतने वाली इस टीम ने 3 फाइनल खेले हैं। इस टीम के कप्तान दुनिया के सबसे धनी खिलाडिय़ों में शामिल हैं। इन सबके बावजूद इस टीम को महज 5 लाख रुपए में बेचने की खबर है।
श्रीनिवासन का दांव
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एन श्रीनिवासन को फटकार लगाते हुए कहा था कि वे बीसीसीआई या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी एक को चुनें। इस पर श्रीनिवासन ने अपनी टीम बेचने का निर्णय किया। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स पर मालिकाना हक एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स का है।
श्रीनिवासन ने चेन्नई सुपर किंग्स लिमिटेड को महज 5 लाख में बेचने का फैसला किया। इस निर्णय से बीसीसीआई को आर्थिक चपत लगने वाली थी। दरअसल किसी भी डील का 5 फीसदी बीसीसीआई के खजाने में जाता है और इस तरह बोर्ड के खाते में सिर्फ 25 हजार ही आते।
पिछली गवर्निंग काउंसिल ने इस पर मुहर भी लगा दी थी, लेकिन नई गवर्निंग काउंसिल की जब बैठक हुई तो इसमें विशेष आमंत्रित ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर सवाल खड़े किए। उनके विरोध के बाद इस डील को रोक दिया गया।
कीमत करोड़ों में
खास बात यह है कि चेन्नई को जब 2008 में खरीदा गया था तब उसकी कीमत 364 करोड़ थी। पिछले साल एक अमरीकी कंपनी ने इसकी कीमत 450 करोड़ आंकी थी। इन सबके बावजूद वर्तमान में इसकी कीमत महज 5 लाख रुपए आंकने से लोगों का चौंकना स्वाभाविक था।
SOURCE: Hindi News from Cricket News Headlines
No comments:
Post a Comment