कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी पीयूष चावला आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। चावला ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से दिल्ली के ख़िलाफ़ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
आईपीएल में 100 विकेट लेने का कारनामा पीयूष चावला से पहले लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा और हरभजन सिंह कर चुके हैं। बता दें कि 100 विकेट लेने वालों के क्लब में तीन स्पिनर शामिल हैं और वे तीनों भारतीय स्पिनर हैं। हरभजन ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ अपने 100वें मैच में 100 आईपीएल विकेट लिया था।
100 विकेट लेने के बाद पीयूष चावला ने आईपीएल की आधिकारिक बेबसाइट से बातचीत में कहा कि दुनिया भर के क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए आते हैं और उनके साथ खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। 100 विकेट लेना वास्तव में अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
Source: Hindi News from Sports News Desk
No comments:
Post a Comment