Monday, 27 April 2015

कौडिय़ों में बेचने जा रहे थे सबसे कामयाब टीम को!

आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स गुपचुप में कौडिय़ों की कीमत पर बेचने की तैयारी थी। इसके लिए सौदा अंतिम दौर में था कि विवाद हो गया।
 बीसीसीआई में लोगोंं की ओर से सवाल उठाने पर कंपनी के मालिकों ने डील को होल्ड पर डाल दिया। अब बीसीसीआई की बैठक में इस पर कानूनी सलाह लेकर ही कोई फैसला किया जाएगा।
2 बार लगातार आईपीएल खिताब जीतने वाली इस टीम ने 3 फाइनल खेले हैं। इस टीम के कप्तान दुनिया के सबसे धनी खिलाडिय़ों में शामिल हैं। इन सबके बावजूद इस टीम को महज 5 लाख रुपए में बेचने की खबर है।
Chennai Super Kings

श्रीनिवासन का दांव
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एन श्रीनिवासन को फटकार लगाते हुए कहा था कि वे बीसीसीआई या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी एक को चुनें। इस पर श्रीनिवासन ने अपनी टीम बेचने का निर्णय किया। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स पर मालिकाना हक एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स का है।
श्रीनिवासन ने चेन्नई सुपर किंग्स लिमिटेड को महज 5 लाख में बेचने का फैसला किया। इस निर्णय से बीसीसीआई को आर्थिक चपत लगने वाली थी। दरअसल किसी भी डील का 5 फीसदी बीसीसीआई के खजाने में जाता है और इस तरह बोर्ड के खाते में सिर्फ 25 हजार ही आते।
पिछली गवर्निंग काउंसिल ने इस पर मुहर भी लगा दी थी, लेकिन नई गवर्निंग काउंसिल की जब बैठक हुई तो इसमें विशेष आमंत्रित ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर सवाल खड़े किए। उनके विरोध के बाद इस डील को रोक दिया गया।
कीमत करोड़ों में
खास बात यह है कि चेन्नई को जब 2008 में खरीदा गया था तब उसकी कीमत 364 करोड़ थी। पिछले साल एक अमरीकी कंपनी ने इसकी कीमत 450 करोड़ आंकी थी। इन सबके बावजूद वर्तमान में इसकी कीमत महज 5 लाख रुपए आंकने से लोगों का चौंकना स्वाभाविक था।

SOURCE: Hindi News from Cricket News Headlines

विराट रंग मे रंगी RCB, आईपीएल-8 में धमाका करने को तैयार

आईपीएल आठ मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को दस विकेट से रौंदने के बाद उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम अब पूरे लय में आ चुकी है।
टूर्नामेंट में मिली कुल तीसरी और लगातार दूसरी जीत के बाद कोहली ने कहा, 'हमारी टीम अभी बिल्कुल संतुलित है और यह T-20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बात है। राजस्थान के खिलाफ पिछली जीत बिल्कुल सही समय पर हासिल हुई थी। अब हम पूरी तरह से लय में आ गए हैं और बिना कोई लापरवाही किए हुए इस गति को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।'  
RCB
कोहली ने कहा, 'क्रिस गेल बाहर से शांत नजर आते हैं लेकिन उनमें रनों की जबर्दस्त भूख है वहीं मैं खुद को कुछ ज्यादा ही व्यक्त कर देता हूं और यही बात संतुलन बनाती है। गेंदबाजी में भी हमें किसी अनुभवी गेंदबाज की कमी खल रही थी लेकिन वरूण आरोन और मिशेल स्टार्क ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।'
वहीं 24 रनों पर दो विकेट झटक मैन ऑफ द मैच बने गेंदबाज वरूण आरोन ने कहा 'यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हमारी योजना जल्दी से जल्दी विकेट लेने की थी और हम ऐसा कर पाने में कामयाब भी हो गए। मैच जीतने के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।' 

Source: Latest Sport News Desk

Thursday, 23 April 2015

MS Dhoni: हम इससे बेहतर कर सकते थे

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर 27 रन की जीत के बाद कहा कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। 
उन्होंने कहा कि हम कुछ हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर कर सकते थे और अगर हमें दबदबा बनाना है तो ऐसा करना होगा।

MS Dhoni


धोनी ने कहा कि हमारे स्पिनर अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। टूर्नामेंट आगे बढऩे के साथ विकेट धीमे होंगे और ऐसे में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। 
दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। 
कोहली ने कहा कि हमने खुद को निराश किया है और हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हमें टीम के साथ इस बारे में बात करनी होगी और हम इस तरह मैच हारने की स्थिति में नहीं हैं। 
उन्होंने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कहा कि यह साझेदारी करने का सवाल था। जब भी हमने साझेदारी शुरू की विकेट गंवा दिया। हमें 25 रन की साझेदारी को 50 से 70 रन में बदलना होगा।

Source: Breaking News from Cricket News Desk

चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की चौथी जीत

आईपीएल-8 के 20वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को 27 रनों से हराकर चौथी जीत दर्ज कर ली।
चेन्नई की ओर से जीत के लिए मिले 182 रनों के जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
बेंगलूरु की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। वहीं चेन्नई की ओर से आशीष नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 10 रन देकर चार विकेट चटकाए।
Chennai Super Kings Wins

Tuesday, 21 April 2015

आईपीएल में ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बने चावला

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी पीयूष चावला आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। चावला ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से दिल्ली के ख़िलाफ़ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 

चीयर्स लीडर्स ही नहीं, इन्होंने भी आईपीएल में खूबसूरती के दिखाए जलवे


आईपीएल के पिछले संस्करण की तरह ही इस बार भी यह टूर्नामेंट मनोरंजन से भरपूर दिख रहा है। एक तरफ क्रिकेट के मैदान में जहां छक्कों और चौकों की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदान से बाहर चीयर्स लीडर्स् अपने लटके झटकों से फैंस के होश उड़ा रही हैं।

इन सबके बीच हम उन महिला एंकर्स को कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने अपनी ब्यूटी और ब्रेन के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना ली है। आइए आईपीएल की ऐसी ही 5 महिला एंकर्स पर डालते हैं नजरः 

Monday, 20 April 2015

IPL8 : कोटला मैदान पर भिड़ेंगे डेयरडेविल्स और नाइटराइडर्स

आईपीएल आठ में लगातार दो मैच जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। आज इस टीम का मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से है। 
पहले दो मैचों में दिल्ली को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार मिली, लेकिन बाद के दो मैचों में टीम ने वापसी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। 
जाहिर है, कोच गैरी कर्स्टन और कप्तान जेपी डूमिनी की नजर अब जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच हुए हैं जिसमें कोलकाता ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं दिल्ली के खाते में 6 जीत और एक मैच बेनतीजा रहा है।
DD vs KKR

हरभजन को इस उपलब्धि के बारे में नहीं था पता, जब चला तो...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू को हराकर आईपीएल-8 में पहला मुकाबला अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस टीम की जीत में हीरो बने स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई। 
27 रनों पर तीन विकेट झटकने के साथ ही अपने 100वें आईपीएल मैच में 100 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले हरभजन ने कहा कि यह खुशी की बात है लेकिन मुझे अपनी इस उपलब्धि के बारे में नहीं पता था। 
Harbhajan Singh
टीम के लिए कुछ करने से अच्छा लगता है। मैच की शुरूआत से ही हमने क्रिस गेल को बांधे रहने के साथ मैच पर पकड़ बनाने की योजना बना रखी थी और हम कुछ विकेट निकालने में कामयाब भी हुए। हांलांकि बाद में डीविलियर्स और वीसे ने कोशिश जरूर की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।
टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पहले कुछ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते देखना सुखद एहसास है ।
सबसे बड़ी बात यह रही कि हमने कभी नहीं सोचा की हम हार जाएंगे। इसके साथ ही मलिंगा, भज्जी और मेक्लेंगन ने शानदार गें

दबाजी की।

Thursday, 16 April 2015

दिल्ली डेयरडेविल्स को लगा झटका, शमी आईपीएल से बाहर

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को करारा झटका लगा है। दरअसल, उसके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमी को घुटने में चोट है। इसके लिए उनका ऑपरेशन किया जा सकता है और उन्हें ठीक होने में कम से कम दो महीने लगेंगे। 

Mohammed Shami


पिछले दिनों मोहम्मद शमी के घुटने में मामूली चोट की खबर आई थी। इसके बावजूद शमी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में शानदार प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि डेयरडेविल्स को आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में शमी और अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान की कमी खली थी। दिल्ली ने दो मैच हारने के बाद बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को परास्त कर आईपीएल में लगातार 11 हार के क्रम को तोड़ा। 

Source: Latest Hindi News from IPL 2015 Desk

पार्थिव ने आईपीएल में वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया

आईपीएल में खेलना अपने आप किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है, लेकिन उस खिलाड़ी के बारे में आप क्या कहेंगे, जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि छह-छह आईपीएल टीमों से खेला है। 

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ आठ सीजन के भीतर ही छह अलग-अलग आईपीएल टीमों से ये टूर्नामेंट खेला हो।

Parthiv Patel
2008-2010-
आईपीएल के पहले तीन साल पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। उन्होंने इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी के साथ-साथ कभी-कभी विकेट कीपिंग भी की।

2011-
कोच्चि टस्कर्स केरल की एक नई टीम ने आईपीएल में कदम रखा तो उनकी पहली पसंद बने पार्थिव ने इस टीम के लिए 202 रन बनाए।

2012-
पार्थिव पटेल का ठिकाना कोच्चि से हैदराबाद पहुंचा। डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए पार्थिव का सीजन कुछ खास नहीं रहा और वह सिफऱ् 17.63 की औसत से 194 रन ही बना पाए।

2013-
डेक्कन चार्जर्स की टीम भी आईपीएल में टिक नहीं पाई और उसकी जगह बनी नई फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने पार्थिव पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल रखा। इस दौरान उनका बल्ला खूब चला।

2014-
हैदराबाद से अगला स्टॉप पार्थिव के लिए बैंगलोर था। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते ही पार्थिव ने दक्षिण भारत की तमाम टीमों से खेलने का श्रेय भी हासिल कर लिया, लेकिन यहां वह ज्यादा कामयाब नहीं रहे।

2015-
दक्षिण भारत से निकलकर पार्थिव मुंबई पहुंच गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यहां उनका प्रदर्शन कैसा होगा? 

Source: Hindi News from IPL News Desk