मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब एक हार भी
भारी पड़ सकती है, इसलिए दोनों ही टीमों को मंगलवार को अपना पूरा खेल कौशल
दिखाना होगा। लगातर तीसरी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे मुंबई
इंडियन्स आईपीएल के अहम मुकाबले में आज वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली
डेयरडेविल्स से भिड़ेंगे। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के
खिलाफ 23 रन की जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी करने वाली मुंबई की टीम
डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से पूर्व अच्छी लय में है।
दूसरी तरफ डेयरडेविल्स की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है और पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई और दिल्ली दोनों के नौ-नौ मैचों में आठ-आठ अंक हैं लेकिन डेयरडेविल्स की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण एक स्थान ऊपर चल रही है। डेयरडेविल्स छठे जबकि मुंबई सातवें स्थान पर है।
फॉर्म में लौटे पटेल
मुंबई के लिए अच्छी खबर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल का फॉर्म में लौटना है जिन्होंने पिछले मैच सत्र का पहला अर्धशतक जमाया और साथी सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।
ऐसा लगता है कि चोट के कारण कुछ खिलाडिय़ों को गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने सही संयोजन हासिल कर लिया है।
एकजुट होने की जरूरत
पिछले मैच में दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसका क्षेत्ररक्षण तो बदतर था। टीम को अगर मुंबई की थकान का फायदा उठाना है तो जल्द से जल्द एकजुट होना होगा। युवराज सिंह की खराब फॉर्म भी दिल्ली के लिए चिंता का सबब है। मुंबई की टीम अच्छी लय में है लेकिन एक और हार उसकी प्ले आफ के लिए क्वॉलीफाई करने की उम्मीदों को झटका दे सकती है।
Source: Sports news from Hindi News Desk

No comments:
Post a Comment