Thursday, 7 May 2015

बीसीसीआई के फैसले से केकेआर खुश, फिर चलेगा नरेन का जादू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन समिति ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में फिर से गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी है।
बीसीसीआई संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने हालांकि इस बार नरेन को अंतिम चेतावनी दी है। अब नरेन अपनी टीम के लिए ऑफ स्पिन सहित हर तरह की गेंद फेंक सकेंगे।

Sunil Narine

Tuesday, 5 May 2015

एकतरफा जीत, तीसरे स्थान पर कोलकाता

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी प्रदर्शन और स्पिनरों की सटीक गेंदबाजी से गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सोमवार को 35 रन से पराजित किया और आईपीएल आठ की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। कोलकाता ने सात विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाते हुए नौ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। कोलकाता की दस मैचों में यह पांचवी जीत है और वह ग्यारह अंकों के साथ तालिका में चेन्नई सुपरङ्क्षकग्स और राजस्थान रॉयल्स (14-14 अंक) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

हैदराबाद को नौ मैचों में पांचवी हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की टीम मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान डेविड वार्नर (4) और खिखर धवन (15) को सस्ते में गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौटे।

Kolkata Knight Riders


मोएसिस हेनरिक्स ने 33 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन रनरेट इतना ज्यादा हो चुका था कि हैदराबाद मुकाबले में नहीं लौट सका। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने योहान बोथा की गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारकर दर्शकों का कुछ मनोरंजन किया लेकिन वह 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रवीण कुमार ने 12 रन और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम की हार का अंतर कम किया। कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 34 रन पर दो विकेट और चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने 17 रन पर दो विकेट लिए।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों गौतम गंभीर (31), राबिन उथप्पा (30), मनीष पांडे(33) और यूसुफ पठान(नाबाद 30) के उपयोगी योगदान से 7 विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। कोलकाता ने अच्छी शुरूआत की जबकि हैदराबाद के स्पिनरों ने पारी के मध्य में कोलकाता पर कुछ अंकुश लगाया लेकिन पठान ने अंतिम ओवर में दो चौके लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।


कप्तान गंभीर ने 23 गेंदों पर 31 रन में पांच चौके लगाये। उथप्पा ने 27 गेंदों पर 30 रन में तीन चौके और मनीष पांडे ने 26 गेंदों पर 33 रन में एक चौका तथा दो छक्के उड़ाए। पठान ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी में चार चौके लगाए। योहान बोथा ने छह गेंदों पर 12 रन में एक चौका और एक छक्का उड़ाया। गंभीर और उथप्पा ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। गंभीर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की गेंद को उड़ाने की कोशिश में इयोन मोर्गन के हाथो लपके गए।

उथप्पा को भी कर्ण ने आऊट किया जबकि मनीष पांडे रन आऊट हो गए। कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 86 रन हो गया। आंद्रे रसेल को विपुल शर्मा ने आऊट किया। रेयान टेन डेशकाटे को मोएसिस हेनरिक्स ने पगबाधा कर दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने योहान बोथा और सूर्यकुमार यादव के विकेट झटके। भुवनेश्वर ने 42 रन पर दो विकेट, कर्ण शर्मा ने 29 रन पर दो विकेट, हेनरिक्स ने 20 रन पर एक विकेट और विपुल ने 23 रन पर एक विकेट लिया।

Source: Cricket News from Latest Hindi News Headlines

IPL-2015: मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, हारे तो प्लेऑफ की राह मुश्किल

मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब एक हार भी भारी पड़ सकती है, इसलिए दोनों ही टीमों को मंगलवार को अपना पूरा खेल कौशल दिखाना होगा। लगातर तीसरी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे मुंबई इंडियन्स आईपीएल के अहम मुकाबले में आज वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेंगे। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 23 रन की जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी करने वाली मुंबई की टीम डेयरडेविल्स के खिलाफ  मुकाबले से पूर्व अच्छी लय में है।


दूसरी तरफ  डेयरडेविल्स की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है और  पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई और दिल्ली दोनों के नौ-नौ मैचों में आठ-आठ अंक हैं लेकिन डेयरडेविल्स की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण एक स्थान ऊपर चल रही है। डेयरडेविल्स छठे जबकि मुंबई सातवें स्थान पर है।

MI vs DD



फॉर्म में लौटे पटेल
मुंबई के लिए अच्छी खबर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल का फॉर्म में लौटना है जिन्होंने पिछले मैच सत्र का पहला अर्धशतक जमाया और साथी सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।

 ऐसा लगता है कि चोट के कारण कुछ खिलाडिय़ों को गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने सही संयोजन हासिल कर लिया है।


एकजुट होने की जरूरत
पिछले मैच में दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसका क्षेत्ररक्षण तो बदतर था। टीम को अगर मुंबई की थकान का फायदा उठाना है तो जल्द से जल्द एकजुट होना होगा। युवराज सिंह की खराब फॉर्म भी दिल्ली के लिए चिंता का सबब है। मुंबई की टीम अच्छी लय में है लेकिन एक और हार उसकी प्ले आफ के लिए क्वॉलीफाई करने की उम्मीदों को झटका दे सकती है।

Source: Sports news from Hindi News Desk