Thursday, 23 April 2015

चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की चौथी जीत

आईपीएल-8 के 20वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को 27 रनों से हराकर चौथी जीत दर्ज कर ली।
चेन्नई की ओर से जीत के लिए मिले 182 रनों के जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
बेंगलूरु की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। वहीं चेन्नई की ओर से आशीष नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 10 रन देकर चार विकेट चटकाए।
Chennai Super Kings Wins

इससे पूर्व सुरेश रैना (62) की अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे सुपर किंग्स की शुरुआत हालांकि उतनी अच्छी नहीं रही।
युजवेंद्र चहल ने दूसरे ओवर में ही ब्रैंडन मैकुलम (4) का विकेट चटका रॉयल चैलेंजर्स के लिए बड़ा खतरा दूर कर दिया। इसके बाद रैना ने हालांकि ड्वेन स्मिथ (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (13) के साथ तूफानी 54 रनों की साझेदारी कर टीम को न सिर्फ  शुरुआती झटके से उबार लिया, बल्कि बड़े स्कोर की ओर ले गए।
 रैनी की तूफानी पारी पर चहल ने ही लगाम लगाया। वे रिली रोसू के हाथों लपके गए। इससे पहले रैना ने 32 गेंदों में चार चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए।
इससे पहले स्मिथ ने टी-20 कॅरिअर में अपने 5,000 रन पूरे किए। रैना के जाने के बाद धोनी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और चहल के तीसरे शिकार बने।मिशेल स्टार्क ने आखिरी ओवर में मात्र चार रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया।
Source: News in Hindi from Sports News Desk

No comments:

Post a Comment