आईपीएल में खेलना अपने आप किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है, लेकिन उस खिलाड़ी के बारे में आप क्या कहेंगे, जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि छह-छह आईपीएल टीमों से खेला है।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ आठ सीजन के भीतर ही छह अलग-अलग आईपीएल टीमों से ये टूर्नामेंट खेला हो।
2008-2010-
आईपीएल के पहले तीन साल पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। उन्होंने इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी के साथ-साथ कभी-कभी विकेट कीपिंग भी की।
2011-
कोच्चि टस्कर्स केरल की एक नई टीम ने आईपीएल में कदम रखा तो उनकी पहली पसंद बने पार्थिव ने इस टीम के लिए 202 रन बनाए।
2012-
पार्थिव पटेल का ठिकाना कोच्चि से हैदराबाद पहुंचा। डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए पार्थिव का सीजन कुछ खास नहीं रहा और वह सिफऱ् 17.63 की औसत से 194 रन ही बना पाए।
2013-
डेक्कन चार्जर्स की टीम भी आईपीएल में टिक नहीं पाई और उसकी जगह बनी नई फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने पार्थिव पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल रखा। इस दौरान उनका बल्ला खूब चला।
2014-
हैदराबाद से अगला स्टॉप पार्थिव के लिए बैंगलोर था। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते ही पार्थिव ने दक्षिण भारत की तमाम टीमों से खेलने का श्रेय भी हासिल कर लिया, लेकिन यहां वह ज्यादा कामयाब नहीं रहे।
2015-
दक्षिण भारत से निकलकर पार्थिव मुंबई पहुंच गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यहां उनका प्रदर्शन कैसा होगा?
Source: Hindi News from IPL News Desk

No comments:
Post a Comment