Tuesday, 21 April 2015

चीयर्स लीडर्स ही नहीं, इन्होंने भी आईपीएल में खूबसूरती के दिखाए जलवे


आईपीएल के पिछले संस्करण की तरह ही इस बार भी यह टूर्नामेंट मनोरंजन से भरपूर दिख रहा है। एक तरफ क्रिकेट के मैदान में जहां छक्कों और चौकों की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदान से बाहर चीयर्स लीडर्स् अपने लटके झटकों से फैंस के होश उड़ा रही हैं।

इन सबके बीच हम उन महिला एंकर्स को कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने अपनी ब्यूटी और ब्रेन के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना ली है। आइए आईपीएल की ऐसी ही 5 महिला एंकर्स पर डालते हैं नजरः 



अर्चना विजयाः अर्चना विजया आईपीएल-8 की जाना माना चेहरा बन चुकी अर्चना विजया किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अर्चना भारत की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेट एंकर्स में से एक है। उन्हें नीओ स्पोर्ट्स ने आईपीएल मैच के लिए अनुबंधित किया है। वे टीवी शो 'टूर डायरी फॉर एक्स्ट्रा कवर' और 'क्रिकेट मसाला मार के' के जरिए क्रिकेट पर चर्चा करती हुई नजर आती हैं। 




शिबानी डांडेकरः शिबानी के प्रोफेशनल अभिनेत्री, गायिका और मॉडल है। वे आईपीएल के कई सत्रों का हिस्सा रह चुकी है। उन्होंने आईपीएल-4 सत्र के दौरान टीवी शो 'एक्स्ट्रा इनिंग' के जरिए क्रिकेट फैंस के दिलों में जगह बनाई। 




करिश्मा कोटकः बिग बॉस फेम करिश्मा कोटक ने आईपीएल-6 की को- होस्ट रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और क्रिकेट की बारीकियों से क्रिकेट कमेंटेटर्स के साथ-साथ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 




सोनाली नागरानीः सोनाली आईपीएल को होस्ट करने वाली पहली महिला है। उन्होंने आईपीएल के पहले संस्करण को होस्ट किया था। आईपीएल के अलावा सोनाली ने क्रिकेट न्यूज, आईपीएल की एक्स्ट्रा इनिंग और टी-20 वर्ल्ड कप के शो को होस्ट किया है। 



मयंती लैंगरः राज्यस्थान रॉयल्स टीम के हरफनमौला क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर टेन स्पोर्ट्स पर आयोजित हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के अलावा स्टार स्पोर्ट चैनल पर प्रसारित वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को होस्ट किया था। वे स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर जाना पहचाना चेहरा है। 

Source: Latest Hindi News from Sports News Headlines


No comments:

Post a Comment