Monday, 20 April 2015

IPL8 : कोटला मैदान पर भिड़ेंगे डेयरडेविल्स और नाइटराइडर्स

आईपीएल आठ में लगातार दो मैच जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। आज इस टीम का मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से है। 
पहले दो मैचों में दिल्ली को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार मिली, लेकिन बाद के दो मैचों में टीम ने वापसी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। 
जाहिर है, कोच गैरी कर्स्टन और कप्तान जेपी डूमिनी की नजर अब जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच हुए हैं जिसमें कोलकाता ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं दिल्ली के खाते में 6 जीत और एक मैच बेनतीजा रहा है।
DD vs KKR


युवराज से रहेगी उम्मीद
कप्तान डूमिनी ने सनराइजर्स के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। डूमिनी ने 54 रन की पारी खेली, फिर 17 रन देकर 4 अहम विकेट झटके। 
वहीं टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर भी अच्छे फॉर्म में है । मयंक ने 4 मैचों में 121 रन बनाए हैं तो श्रेयस ने इतने ही मैचों में 113 रन बटोरे हैं।
आईपीएल आठ में दिल्ली के लिए खेल रहे युवराज सिंह ने अब तक खेले 4 मैचों में 99 रन बनाए हैं। टीम को अब भी अपने 16 करोड़ी खिलाड़ी युवराज सिंह से ज्यादा उम्मीद होगी।
कोटला में खराब रिकॉर्ड
टीम का मनोबल भले ही ऊंचा हो, लेकिन पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रही दिल्ली का होमग्राउंड पर रिकॉर्ड खराब ही रहा है।
कोटला में दिल्ली ने आखिरी जीत 21 अप्रैल 2013 को मुंबई के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद के 8 मैचों में टीम को जीत नसीब नहीं हुई है। इस सीजन में भी दिल्ली को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोटला में ही हराया।
कम हुआ नाइटराइडर्स का गेंदबाजी विकल्प
कोलकाता की टीम जब भी मुश्किल में फं सी है, तो किसी एक खिलाड़ी ने आगे बढ़कर टीम की डूबती नैया को पार लगाया है। मुंबई के खिलाफ गौतम गंभीर ने टीम को मुश्किल से उबारा तो पंजाब के खिलाफ आंद्रे रसेल ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।
कोलकाता की गेंदबाज़ी की बात करे तो टीम के स्टार स्पिनर सुनील नरेन एक्शन बदलने के बाद कुछ खास नहीं कर सके है। नरेन ने 3 मैचों में 71 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया है। 
शाकिब उल हसन अपने वतन बांग्लादेश लौट चुके हैं। ऐसे में टीम के पास एक विकल्प की कमी हो गई है।
तेज गेंदबाजी में उमेश यादव और मोर्नी मॉर्कल पंजाब के खिलाफ विकेट निकालने में सफल जरूर रहे लेकिन वो ज्यादा असरदार नहीं दिखे हैं। ऐसे में कप्तान को आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Source: Hindi News from Sports News Desk

No comments:

Post a Comment