Thursday, 23 April 2015

MS Dhoni: हम इससे बेहतर कर सकते थे

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर 27 रन की जीत के बाद कहा कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। 
उन्होंने कहा कि हम कुछ हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर कर सकते थे और अगर हमें दबदबा बनाना है तो ऐसा करना होगा।

MS Dhoni


धोनी ने कहा कि हमारे स्पिनर अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। टूर्नामेंट आगे बढऩे के साथ विकेट धीमे होंगे और ऐसे में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। 
दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। 
कोहली ने कहा कि हमने खुद को निराश किया है और हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हमें टीम के साथ इस बारे में बात करनी होगी और हम इस तरह मैच हारने की स्थिति में नहीं हैं। 
उन्होंने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कहा कि यह साझेदारी करने का सवाल था। जब भी हमने साझेदारी शुरू की विकेट गंवा दिया। हमें 25 रन की साझेदारी को 50 से 70 रन में बदलना होगा।

Source: Breaking News from Cricket News Desk

No comments:

Post a Comment