नईदिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच एवं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की तीन से चार वर्षों तक और कप्तानी कर सकते हैं। फ्लेमिंग ने हालांकि यह भी कहा कि जरूरी नहीं है कि वे इस दौरान टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 सभी स्वरूपों में कप्तान रहें।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' ने फ्लेमिंग के हवाले से कहा, "मैंने उससे इस मुद्दे पर बात नहीं की। लेकिन वह अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं और यदि वह आगे भी इतने ही फिट रहते हैं तो वह आगामी तीन से चार वर्षो तक और भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।

No comments:
Post a Comment